फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दो दिनों में नकल करते हुए पकड़े गए 6 विद्यार्थी, पर्ची बनाकर ला रहे हैं विद्यार्थी

दो दिनों में नकल करते हुए पकड़े गए 6 विद्यार्थी, पर्ची बनाकर ला रहे हैं विद्यार्थी

Sun, 10 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
दो दिनों में नकल करते हुए पकड़े गए 6 विद्यार्थी, पर्ची बनाकर ला रहे हैं विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कराई जा रही 12वीं और 10वीं कक्षा की परीक्षा में विद्यार्थी नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थी जमकर नकल कर रहे हैं। यही कारण है शुक्रवार और शनिवार दो दिनों में पर्ची के साथ नकल करते हुए 6 विद्यार्थी पकड़े गए हैं। इन सभी विद्यार्थियों का यूएमसी बना दिया गया है।
भिवानी बोर्ड जिला सुपरिंटेंडेंट बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को जिलेभर के 103 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर हुआ। सभी 15 उड़न दस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उपमंडल प्रश्न पत्र उड़न दस्ते ने बल्ला गांव में परीक्षा केंद्र-2 में पर्ची के साथ नकल करते हुए एक विद्यार्थी को पकड़ लिया। इसी प्रकार करनाल के बलदेव सेवा समिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डीईओ के उड़न दस्ते ने नकल करते हुए एक और विद्यार्थी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट ने भी पकड़े थे दो नकल करते हुए विद्यार्थी
सुपरिंटेंडेंट बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार का दसवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर था। असंध के उड़न दस्ते ने गांव चोचड़ा में दो केस बनाए थे तो वहीं नव ज्योति विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट महेंद्र सिंह अत्री ने खुद चेकिंग कर दो विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा और उनके केस बनाए। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। यदि सभी परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट चेकिंग कर केस बनाने लग जाएं तो परीक्षा को 100 प्रतिशत नकल रहित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई परीक्षा केंद्रों पर नहीं दिखाई दी पुलिस
जिले में 103 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उस क्षेत्र के थाना प्रभारी की ड्यूटी लगाई हुई है कि परीक्षा केंद्र पर वह पुलिस कर्मी तैनात करें, लेकिन जिले में कई ऐसे परीक्षा केंद्र रहे जहां पुलिस कर्मी दिखाई नहीं दिए। स्कूल गेट पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा और वे पर्ची फेंकने की ताक में रहे। घरौंडा परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट ने तो एसएचओ को फोन भी किया, लेकिन उन्होंने पीसीआर भेज दी। जोकि एक राउंड मारकर दोबारा नहीं लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed