फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

Tue, 08 Jan 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव मेनमती के पास मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच अधिकारी कुलवंत ने बताया कि बड़ा गांव निवासी बिटू अपने भाई के साले सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर करनाल से गांव जा रहे थे। वहीं, रादौर निवासी रविन्द्र व मनोज अपनी बाइक से करनाल की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह गांव मेनमती के पास पहुंचे, तो दोनों मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई। बाइक सवार बिटू, सुनील, रविंद्र व मनोज गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed