{"_id":"5b844d9c42c7924632549d77","slug":"191535397276-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर थाना के कांस्टेबल सहित चार पुलिस कर्मचारियों पर लगाया अवैध हिरासत में लेकर मारपीट करने व झूठा मामला दर्ज करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर थाना के कांस्टेबल सहित चार पुलिस कर्मचारियों पर लगाया अवैध हिरासत में लेकर मारपीट करने व झूठा मामला दर्ज करने का आरोप
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों पर लगाया अवैध हिरासत में लेकर मारपीट करने का आरोप
फोटो संख्या-31
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव बलड़ी के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को लघु सचिवालय में एसपी से मिले। उन्होंने सदर थाना कांस्टेबल मोहित, ईएचसी संदीप, एएसआई महाबीर, एचसी मंजीत पर अवैध हिरातस में लेकर प्रताड़ित करने व झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने संगोही निवास संजू, राजीव सहित करीब दस अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में एसपी ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही एसपी ने सदर थाना में तैनात एएसआई का ट्रांसफर करने के निर्देश दे दिए हैं।बलड़ी निवासी सुखदयाल ने बताया कि 25 अगस्त को गांव बलड़ी निवासी नीटू को संगोही के करीब दस व्यक्ति कार में बैठाकर ले गए। उन्हें किसी ने बताया कि नीटू का किसी ने अपहरण कर लिया है। वह कार के पीछे गए तो संगोही निवासी संजू व राजीव उसके साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो संगोही संजू व राजीव ने उनपर भी हमला कर दिया। इसके बाद थाना सदर से कांस्टेबल मोहित, ईएचसी संदीप, एएसआई महाबीर, एचसी मंजीत आए उसे, कुलविंद्र व राजेश को थाना में ले गए और वहां उन्हे उनकी जमकर पिटाई की। जब इस बात को ग्रामीणों को पता चला तब उन पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें छोड़ा, इसके बाद उन्होंने शरीर पर लगी चोटों का मेडिकल कराया तो, इसका उन कर्मचारियों को पता चल गया और कांस्टेबल मोहित ने उसके व कुलविंद्र व राजेश के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया कि उन्होंने सरकार ड्यूटी में बाधा डाली है और वर्दी फाड़ी है। लेकिन ऐसा हुआ ही नहीं, बल्कि उन पुलिस कर्मचारियों ने उनकी जमकर पिटाई की है।