फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   खिड़की पर बैठे युवक को आई नींद, चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरा, मौत

खिड़की पर बैठे युवक को आई नींद, चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरा, मौत

Wed, 16 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खिड़की पर बैठे युवक को आई नींद, चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। अमावस्या पर कुरूक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में नहाकर एक युवक पैसेंजर ट्रेन में खिड़की पर बैठकर घर जा रहा था। नींद की झपकी आने पर वह चलती ट्रेन से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर घरौंडा के समीप रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच अधिकारी हवा सिंह ने बताया कि गांव टीटावली (सोनीपत) निवासी 24 वर्षीय रोहित अपने चचेरे भाई सोनी व अन्य दोस्तों के साथ अमावस्या पर कुरूक्षेत्र नहाने के लिए गया था। मंगलवार सुबह वह पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहे थे। रोहित ट्रेन की खिड़की पर बैठा था। इस दौरान जैसे ही ट्रेन भैनीखुर्द और तरावड़ी के बीच पहुंची, तो रोहित को अचानक नींद की झपकी आ गई और वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। दूसरा हादसा घरौंडा और बजीदा के बीच हुआ, जिसमें करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। व्यक्ति की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आस-पास पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed