{"_id":"5bf9a70cbdec2241754a2596","slug":"181543087884-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर के बाद पेड़ से टकराई कार, मां के लिए दवा लाने जा रहे 11वीं कक्षा के छात्र की मौत, ड्राइवर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टक्कर के बाद पेड़ से टकराई कार, मां के लिए दवा लाने जा रहे 11वीं कक्षा के छात्र की मौत, ड्राइवर घायल
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव बदमारा से कुछ दूर पर एक वैगनार गाड़ी के मारुती कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव बदनारा निवासी 17 वर्षीय निशांत कुमार निसिंग के सरकारी स्कूल में 11वीं में पढ़ रहा था। वह शुक्रवार को अपनी मां बबली की दवाई लेने के लिए गांव से गाड़ी में लिफ्ट लेकर जा रहा था। जैसे ही गाड़ी कुछ दूरी पर पहुंची, तो निसिंग की ओर से आ रही कार को क्रॉसिंग करते समय कार से टकरा गई। टक्कर होने के बाद का ड्राइवर गाड़ी का संतुुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उस में सवार छात्र निशांत व ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र निशांत को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी राजकुुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात मारुती कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।