फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जीटी रोड पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

जीटी रोड पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। नेशनल हाइवे पर विश्रामगृह के पास पिकअप गाड़ी का टायर चेंज कर रहे दो चालकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश के सोलन डिस्ट्रिक के गांव दबंग चंडी निवासी कुलदीप और सुनील दिल्ली में अपनी-अपनी गाड़ियों को अनलोड कर हिमाचल की तरफ जा रहे थे। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे कुलदीप की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। दोनों गाड़ियों के चालकों ने विश्रामगृह के पास अपने वाहनों को रोका और स्टेपनी बदलने लगे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन तेज रफ्तार से आया और दोनों को टक्कर मारकर फरार हो गया। वाहन की टक्कर लगने से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। दोनों मृतकों की पहचान सोलन के दबंग चंडी निवासी कुलदीप और सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए करनाल मुख्यालय भेज दिया। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि हादसे में कुलदीप व सुनील की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed