फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पीएम आवास योजना के तहत मकान देने को लेकर फर्जीवाड़ा, नपा प्रशासन में हड़कंप

पीएम आवास योजना के तहत मकान देने को लेकर फर्जीवाड़ा, नपा प्रशासन में हड़कंप

Thu, 04 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के तहत मकान देने को लेकर फर्जीवाड़ा, नपा प्रशासन में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के गले की फांस बनती जा रही है। पक्के मकानों के लिए चयनित पात्र परिवारों को कागजी कार्रवाई पूरी करने में हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
योजना के आवेदकों का आरोप है कि सरकारी फीस, विकास शुल्क के अलावा नक्शा बनाने के नाम पर उन्हें जमकर लूटा जा रहा है। दो कमरे के नक्शा बनाने के लिए नपा से स्वीकृत नक्शा नवीस उनसे पांच हजार रुपये वसूल रहे हैं। शहर में मात्र दो नक्शा नवीस ही नपा में रजिस्टर्ड हैं, ऐसे में गरीब परिवारों को मजबूरन मुंहमांगे पैसे देने पड़ते हैं।
विज्ञापन

शहरी आबादी में कच्चे मकानों के रिहायशी परिवारों को पक्की छत देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों को रास नहीं आ रही। सरकार की इस योजना के तहत मिलने वाले ढाई लाख रुपयों का लाभ लेने के लिए पात्र परिवारों को पहले मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। घरौंडा नगरपालिका में 574 परिवारों ने योजना के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में नपा अधिकारियों ने शहर के 36 गरीब परिवार चयनित किए हैं। पक्के मकान की उम्मीद में अपने कच्चे मकान गिरा चुके परिवार अब इस योजना के नियमों और खर्चों में उलझ गए हैं।

छह लाइनों नक्शा, रेट पांच हजार
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए नक्शा बनवाना और नगरपालिका से पास करवाना जरूरी है। इसलिए चयनित परिवारों को नपा से रजिस्टर्ड नक्शा नवीसों द्वारा तैयार नक्शे के साथ फाइल जमा करवानी होगी। वार्ड संख्या सात के बालीनगर निवासी सावित्री, ममता, महिन्द्रों, बतेरी, सुशील कुमार, सुरेश कुमार, सेवा राम व भल्ला राम ने बताया कि उनके 50 से 70 वर्ग गज के छोटे-छोटे प्लॉट हैं। नक्शा बनाने वाले दो कमरे का नक्शा बनाने के लिए पांच हजार रुपये ले लेते हैं। नक्शा बनवाने और नगरपालिका में पास करवाने में ही उनके हजारों रुपये खर्च हो चुके हैं। ऐसे में गरीब परिवारों को सरकार की योजना का लाभ लेने से पहले खुद खर्च करना पड़ रहा है।

ये है नगरपालिका का खर्च
आवास योजना के लिए आवेदन करने वाले गरीब परिवारों को योजना के संबंध में पूरी जानकारी नहीं है। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश ने बताया कि पात्र परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए नियमानुसार फीस का भुगतान करना होगा।

प्रतिभूति शुल्क - 200 रुपये
विकास शुल्क - 80 रुपये प्रति गज
बाउंड्री वाल फीस - 5 रुपये प्रति फूट
मलबा फीस - 1200 रुपये 100 गज के लिए
बिल्डिंग एप्लीकेशन फीस- 5 रुपये प्रति गज
सिक्योरिटी फीस - 10 रुपये प्रति वर्ग मीटर
अन्य खर्च - 200 रुपये

सीएम विंडो के माध्यम से उन्हें नक्शे बनवाने को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। नक्शे बनाने का कार्य प्राइवेट नक्शा नवीसों द्वारा किया जाता है। नपा में रजिस्टर्ड दोनों नक्शा नवीसों को आग्रह किया गया है कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के नक्शे वाजिव रेट पर बनाए। -रवि प्रकाश, सचिव नगरपालिका, घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed