फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बेटे को थप्पड़ मारने पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पति ने लगाया फंदा

बेटे को थप्पड़ मारने पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पति ने लगाया फंदा

Tue, 25 Jun 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
बेटे को थप्पड़ मारने पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पति ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। न्यू प्रेम नगर कॉलोनी में एक पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले पत्नी ने अपने बेटे को थप्पड़ मार दिया था, क्योंकि वह ट्यूशन पर नहीं गया था। इस बात से गुस्सा होकर पति व पत्नी में झगड़ा हो गया। इस कारण पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही रामनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस जांच कर रही है।
न्यू प्रेम नगर में पड़ोसी ने बताया कि जयवीर प्रॉपर्टी डीलर था। दो दिन पहले उसकी पत्नी ने बेटे को थप्पड़ मार दिया था क्योंकि उसका बेटा ट्यूशन पर नहीं गया था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी ने झगड़े के बारे में अपने मायके बता दिया। इस कारण पति डिप्रेशन में आ गया और उसने दोपहर को पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच ओर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पहले बेटी करा देती थी सुलह
पड़ोसियों ने बताया कि जयवीर के दो बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी पहले घर ही थी अब वह विदेश में रहती है। पहले जब भी जयवीर और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा होता था तो वह सुलह करा देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम नगर में जयवीर ने अपने मकान में फंदा लगा कर जान दे दी है। इस मामले में 174 की कार्रवाई कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
-जसविंद्र सिंह, राम नगर चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed