{"_id":"69b65cbca3ea82d040031505","slug":"15-year-old-girl-gives-birth-uncle-had-raped-her-threatened-to-kill-her-if-she-told-anyone-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया: चाचा ने किया था दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया: चाचा ने किया था दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी
Sun, 15 Mar 2026 12:46 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:46 PM IST
सार
असंध महिला पुलिस थाना की प्रभारी सुनीता ने बताया कि आरोपी अमर के खिलाफ घर में घुसकर नाबालिग के साथ गलत काम करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे प्राथमिकी दर्ज की है। 14 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असंध थाना क्षेत्र की एक रेप पीड़ित 15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की हालत ठीक न होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल किया गया है। दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति लड़की का रिश्ते में चाचा लगता है। आरोपी ने आठ माह पहले लड़की को अकेला देखकर उसके घर में ही दुष्कर्म किया था। आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी देने के कारण किसी को इस बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
लड़की की शिकायत पर असंध महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है। उसके परिवार में तीन भाई-बहन हैं और माता-पिता मजदूरी करते हैं। 8 महीने पहले दोपहर में वह घर पर अकेली थी, तभी उसका चाचा अमर घर आया। उसने उसे अकेला पाकर जबरदस्ती की।
विज्ञापन
उसने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ गलत काम किया। जाते समय भी उसने किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद आरोपी अमर दोबारा उनके घर आया। उस समय भी घर पर कोई नहीं था। उसने फिर रेप किया। इस बार भी जाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
लड़की ने बताया कि इन धमकियों की वजह से वह किसी को कुछ बता नहीं सकी। 11 मार्च को उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। तब उसने अपनी मां को सारी बात बताई। दर्द बंद नहीं हुआ तो उसकी मां उसे इलाज के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल लेकर आई। अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके बाद बयान दर्ज किए गए। लड़की ने 13 मार्च को बच्चे को जन्म दिया।
आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा
असंध महिला पुलिस थाना की प्रभारी सुनीता ने बताया कि आरोपी अमर के खिलाफ घर में घुसकर नाबालिग के साथ गलत काम करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे प्राथमिकी दर्ज की है। 14 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। नाबालिग ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, उसको डॉक्टर ने करनाल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।