{"_id":"5b7c5e6042c7924655336094","slug":"131534877280-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को नींद आने पर जीटी रोड पर पलटा बीयर से भरा ट्रक, राहगीर व ग्रामीण ले गए उठाकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को नींद आने पर जीटी रोड पर पलटा बीयर से भरा ट्रक, राहगीर व ग्रामीण ले गए उठाकर
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीटी रोड पर बलडी बाईपास के पास अल्फा सिटी के सामने देर रात चालक को नींद आने के कारण बीयर की पेटियों से भरा ट्रक डिवाइडर पार कर पलट गया। जिस कारण जीटी रोड पर जाम लग गया और गनीमत रही की उस दौरान कोई वाहन वहां से नहीं गुजारा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में बीयर की कुछ बोतलें तो टूट गईं, लेकिन चालक जीवन सिंह व हेल्पर मनोज बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क के किनारे किया, लेकिन सड़क पर कांच के टुकड़े बिखर गए। वहीं दूसरी ओर राहगीरों व अन्य वाहन चालक ट्रक से बीयर की पेटियां भी उठाकर ले गए। एएसआई धर्मबीर ने बताया कि ट्रक चालक जीवन सिंह लुधियाना से बीयर की पेटियां भरकर दिल्ली जा रहा था। अल्फा सिटी के समाने उसे नींद की झपकी आ गई और ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइड पार कर पलट गया। इस दौरान बीयर की पेटियां सड़क पर बिखर गई। मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया है।