फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कबाड़ी की दुकान के मालिक को बिजली निगम ने थमा दिया साढ़े 71 लाख रुपए का बिल, दुकानदार की उड़ी रात की नींद

कबाड़ी की दुकान के मालिक को बिजली निगम ने थमा दिया साढ़े 71 लाख रुपए का बिल, दुकानदार की उड़ी रात की नींद

Sat, 04 Aug 2018 12:38 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
कबाड़ी की दुकान के मालिक को बिजली निगम ने थमा दिया साढ़े 71 लाख रुपए का बिल, दुकानदार की उड़ी रात की नींद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सुभाष गेट स्थित कबाड़ी की दुकान के मालिक को उस समय गहरा झटका लगा जब बिजली निगम ने उनकी दुकान का करीब साढ़े 71 लाख रुपये का बिल भेज दिया है। बिल को देखते ही दुकानदार संतलाल के पैर तले की जमीन खिसक गई। जब से यह बिल दुकानदार को मिला है उसकी रात की नींद उड़ गई। दुकानदार संतलाल ने बताया कि उसकी सुभाष गेट के सामने एक छोटी सी कबाड़ी की दुकान है। जिसमें एक छत वाला पंखा और ट्यूब लगी हुई है। लेकिन बिजली निगम की लापरवाही के कारण उसका बिजली का बिल 7164892 रुपये भेज दिया है तो दो महीने का है। उसकी दुकान में ही पांच हजार रुपये का सामान पड़ा है। दुकानदार को कहना है कि उसे पहले हार्ट अटैक नहीं आया है, यदि आता तो आज यह बिल देखकर वह मर ही जाता। बिजली निगम ने यह लापरवाही तो की है लेकिन निगम के अधिकारी इसे ठीक भी नहीं कर रहे हैं। वह रोज नगर निगम में इस बिल को ठीक कराने के लिए जाता है, ताकि वह रात को चेन की नींद सो सके। लेकिन कोई भी कर्मचारी उनकी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। हर रोज कहते हैं कल आ जाना। इस बारे में जब बिजली निगम के एक्सईएन धर्म सुहाग से बात कि तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो उसका बिल चेक करा दिया जाएगा और तुरंत जो उसका असली बिल है वह दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed