{"_id":"5c3a4a13bdec2273903308aa","slug":"121547323923-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबोपुरा के समीप जीटी रोड क्रास कर रहे एएसआई को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंबोपुरा के समीप जीटी रोड क्रास कर रहे एएसआई को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीटी रोड पर कंबोपुरा के समीप देर शाम को एक ट्रक चालक ने एक एएसआई को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही एएसआई सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसने दमतोड़ दिया। मधुबन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसा के गांव साहूबाला निवासी संदीप ने बताया कि उसका चाचा एएसआई सुभाष चंद्र मधुबन पुलिस अकादमी में कोर्स पर आया हुआ था, इससे पहले वह जींद में कार्यरत था। उसका चाचा कई दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार देर शाम को उसका चाचा सुभाष चंद्र कंबोपुरा के समीप जीटी रोड क्रास कर रहा था। इस दौरान एक ट्रक चालक ने उसके चाचा को टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।