{"_id":"5afc7afd4f1c1bd8408b5f9c","slug":"121526495997-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों में नहीं रहा खाकी का खौफ, सप्ताह में दूसरी बार पुलिस पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों में नहीं रहा खाकी का खौफ, सप्ताह में दूसरी बार पुलिस पर हमला
Updated Thu, 17 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सीएम सिटी में खाकी का रौब कम होता नजर आ रहा है। खासकर बदमाशों में पुलिस का डर नहीं रहा। इसलिए सप्ताह में दूसरी बार पुलिस पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने गए सदर थाना प्रभारी और उनकी टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया और पुलिस ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।
बता दें विकास नगर में मंगलवार रात को रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया और एक पक्ष ने लाठी, डंडों से सेक्टर-7 में एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद विकास नगर में भी एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और हवाई फायर किए। सूचना मिलने पर जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई को उन आरोपियों ने पुलिस पर भी जानलेवा हमला कर दिया और पथराव भी किया। सदर थाना प्रभारी और पुलिस कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर पाई है।
हत्या के प्रयास समेत तीन अलग-अलग केस दर्ज
इस वारदात में पुलिस द्वारा तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें पहला मामला सिविल लाइन में प्रवीण की शिकायत पर करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ किया गया है। इसी प्रकार सदर थाना में दो मामले दर्ज किए गए हैं, पहला मामला विकास नगर निवासी सतबीर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इसमें आठ आरोपी नामजद और अन्य शामिल है। सदर थाना प्रभारी की शिकायत पर भी दो नामजद आरोपियों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस कर्मचारियों पर हत्या के प्रयास के लिए हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जांच जारी, जल्द काबू करेंगे आरोपियों को : थाना प्रभारी
सदर थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को उन्हें सूचना मिली की विकास नगर में कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और हवाई फायर किए हैं। इस तरह की शिकायत सेक्टर-7 से भी आई थी। शिकायत के आधार पर जब वे आरोपियों को पकड़ने के लिए फुसगढ़ गए तो आरोपियों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इस कारण पुलिस कर्मचारियों का बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचानी पड़ी। इस घटना में सिविल में एक और सदर में दो मामले दर्ज किए गए हैं। जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।
11 मई को सिटी थाने पर हुआ था हमला
बता दें कि सिटी थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में डेहा बस्ती से जैबा सिंह को उठा लिया था और हिरासत के दौरान की गई मारपीट में जैबा सिंह की मौत हो गई। 11 मई को जैबा सिंह के परिजनों और समर्थकों ने ट्रैफिक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ के बाद थाने में हमला बोल दिया था। थाने में तोड़फोड़ के बाद आरोपियों ने एसएचओ की गाड़ी को भी तोड़ दिया था। पुलिस कर्मचारियों ने छत पर चढ़कर हवाई फायर किये, जब जाकर आरोपी वहां से निकले। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में तीन केस दर्ज कर रखे हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि मामले की जांच की रही है और आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।