फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मेडिकल कॉलेज से फरार कैदी पत्नी से मिलने घर गया तो पुलिस ने दबोचा

मेडिकल कॉलेज से फरार कैदी पत्नी से मिलने घर गया तो पुलिस ने दबोचा

Thu, 16 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से फरार कैदी पत्नी से मिलने घर गया तो पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से फरार कैदी को सीआईए-2 टीम ने उसी के घर असंध के मर्दान खेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। कैदी फरार होने के 14 मई को अपनी पत्नी से मिलने आया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सीआईए-2 इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि कैदी हरिजिंद्र असंध के गांव मर्दान खेड़ा का रहने वाला है। हरिजिंद्र को तीन किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था और इसी मामले में वह दस साल की सजा काट रहा था। शुगर की बीमारी के कारण कैदी हरिजिंद्र की जेल में तबीयत बिगड़ गई थी। 18 अप्रैल को कैदी को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। इसका इलाज मेडिकल कॉलेज की चौथी बिल्डिंग पर वार्ड नंबर-2 में चल रहा था। इसकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारी एचसी सतबीर सिंह, सिपाही मोहित व सिपाही रोहित तैनात थे। पेशाब करने का बहाना लगाकर एक मई को यह कैदी मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया। वह करनाल रेलवे स्टेशन पर गया वहां से दिल्ली गया। दिल्ली में कई दिन गुरुद्वारे में रहा। 14 मई की रात को वह अपने घर आया था तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस की लगी थी चार टीमें, तीन पुलिस कर्मचारियों पर है मामला दर्ज
कैदी हरिजिंद्र को पकड़ने के लिए पुलिस की सीआईए सहित चार टीमें लगी हुई थी। जिन्होंने कैदी की रिश्तेदारी में कई जगह छापा मारा था। इस मामले में तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भी लापरवाही का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed