{"_id":"5cdc6206bdec22070f67f17d","slug":"11557946886-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा करने पर टोका तो पोते की हत्या, दादा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झगड़ा करने पर टोका तो पोते की हत्या, दादा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव संगोही में दो पक्षों में हो रहे झगड़े को रोकने गए दादा-पोते पर ही एक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। इसमें पोते की हत्या कर दी गई, जबकि दादा घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को नामजद करते हुए दस अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के दादा केहर सिंह ने बताया कि 13 मई की रात को वह गांव में ही बैंक के पास खड़ा था तो इस दौरान उसका 14 वर्षीय पोता निखिल, जो नौंवी कक्षा में पढ़ता था। वह उसके पास आया। उसी दौरान बसंती माता के समीप दो पक्षों में झगड़ा होने की आवाज आई। वे दोनों वहां पहुंचे। सदर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, जहां पर सनम, कार्तिक, अंकित भागते हुए आ रहे थे, जिनके पीछे-पीछे राजेश, गोलु, टिंकु, धीर, चवनी, काला व इशम सिंह के दोनों के लड़के, लालु का लड़का, लव कुश, राहुल, जय प्रकाश का लड़का, बिटु, रजत, कलिया, किशोर व 10/12 अन्य लड़के अपने-2 हाथों में डंडे, तलवारें लिए हुये आए। जिनमें से राजेश ने भागते-भागते कहा कि आज इन्हें जान से मार दो। उनको दादा केहर सिंह व निखिल ने रोकने का प्रयास किया।
आरोप है कि उन्होंने दादा-पोते पर हमला कर दिया और पोते निखिल के सिर में कड़ी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया। उस दौरान पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन उपचार के दौरान 14 मई की रात को निखिल ने दमतोड़ दिया।
विज्ञापन
गांव संगोही में दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था निखिल अपने दादा केहर सिंह के साथ खड़ा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया था। सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण निखिल की मौत हो गई। इस मामले में पहले ही 307 का मामला दर्ज था, अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।-राजीव कुमार, डीएसपी, करनाल।