फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कार की टक्कर लगने से भतीजे की मौत, चाचा घायल

कार की टक्कर लगने से भतीजे की मौत, चाचा घायल

Thu, 29 Nov 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से भतीजे की मौत, चाचा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव समौरा के पास कार की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चाचा घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव खेड़ी मान सिंह नरेश कुमार अपने भतीजे बंसी लाल के साथ मेरठ जा रहा था। गांव के अड्डे पर कोई वाहन न मिला पर वह समौरा की तरफ पैदल चले गए। वह समौरा के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान लाडवा की तरफ से एक कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे व भतीजे बंसी लाल को टक्कर मार दी। कार वाला अपनी कार को उसकी टांगों के ऊपर से निकाल ले गया। घायल हालत में उसे व उसके भतीजे को सरकारी अस्पताल जाया गया, जहां उसके भतीजे ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed