फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   छठी कक्षा के छात्र पर टीचर ने बरसाए डंडे, पुलिस को दी शिकायत

छठी कक्षा के छात्र पर टीचर ने बरसाए डंडे, पुलिस को दी शिकायत

Fri, 13 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
छठी कक्षा के छात्र पर टीचर ने बरसाए डंडे, पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। छठी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र पर मास्टर ने ताबड़तोड़ डंडे बरसाए। इससे छात्र की पीठ पर निशान पड़ गए। जब छात्र घर पहुंचा तो उसने पूरी बात परिजनों को बताई। इस मामले में परिजनों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। कुंजपुरा पुलिस का कहना है कि उन्हें बच्चे का मेडिकल और शिकायत मिल गई है। स्कूल के मास्टर को थाने में बुलाया गया है। पूछताछ और जांच के बाद मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गांव महमदपुर के रहने वाले सतबीर ने बताया कि उसका बेटा एक निजी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। रात को जब वह घर आया तो बच्चे की मां ने बताया कि स्कूल के मास्टर ने उसके बेटे पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए हैं। उसने बताया कि स्कूल में पीरियड खाली था। बच्चे खेल रहे थे। अचानक अध्यापक क्लास में आ गए और उन्होंने उसके बेटे पर डंडों से नीचे लेटाकर खूब पीटा गया। बच्चे ने भी बताया कि मास्टर ने दो अन्य छात्रों को भी पीटा है। फिलहाल बच्चा सहमा हुआ है और स्कूल भी नहीं गया। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed