फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आरटीआई में मांगी सूचना न देने पर नपा सचिव पर आयोग में केस दर्ज, पेशी आज

आरटीआई में मांगी सूचना न देने पर नपा सचिव पर आयोग में केस दर्ज, पेशी आज

Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
आरटीआई में मांगी सूचना न देने पर नपा सचिव पर आयोग में केस दर्ज, पेशी आज
आरटीआई में मांगी सूचना न देने पर नपा सचिव पर आयोग में केस दर्ज, पेशी आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी। कस्बे तरावड़ी में साफ-सफाई और विकास कार्यों पर खर्च हुई धनराशि संबधित जानकारी आरटीआई के तहत न देने पर नगरपालिका सचिव कम राज्य जन सूचना अधिकारी पर राज्य सूचना आयोग में केस दर्ज हो गया है। जानकारी न देने पर अब नगरपालिका सचिव कम राज्य जन सूचना अधिकारी की 14 मार्च बुधवार को राज्य सूचना आयुक्त रिटायर्ड आईएएस शिवरमण गौड़ के सामने पेश होना होगा।

तरावड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जोशी ने जुलाई माह 2017 में नगरपालिका सचिव कम राज्य जन सूचना अधिकारी से साफ सफाई और विकास कार्यों पर खर्च धनराशि की जानकारी आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। यह जानकारी तय समय सीमा में नहीं दी गई। इस पर संदीप जोशी ने प्रथम अपील की। लेकिन, नगरपालिका प्रशासन तरावड़ी ने इसके बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई। संदीप जोशी ने बताया कि अब उन्होंने जानकारी हासिल करने के लिए राज्य सूचना आयुक्त चंडीगढ़ का दरवाजा खटखटाया। जोशी ने बताया कि 14 मार्च को सचिव नगरपलिका तरावड़ी कम राज्य सूचना अधिकारी की पेशी राज्य सूचना आयुक्त रिटायर्ड आईएएस शिवरमण गौड़ के सामने है। सूचना आयुक्त के निर्देशानुसार संदीप जोशी द्वारा मांगी गई सूचना नगरपालिका सचिव कम राज्य जन सूचना अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। इस बारे में तरावड़ी नगरपालिका के मौजूदा सचिव रविप्रकाश से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि आरटीआई वाले मामले में 14 मार्च की सुनवाई है। वह नगरपालिका के लेखाकार गुलशन को सुनवाई के लिए भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed