{"_id":"5c12ad5f42c7925ce336fa19","slug":"111544727903-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर को मालिक ने पकड़ा, पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे चोर को मालिक ने पकड़ा, पुलिस के हवाले
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। वीरवार को एक युवक को घर में चोरी करते हुए मकान मालिक ने काबू कर लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की और मालिक पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा और जमकर उसकी धुनाई की। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना दीवान कॉलोनी में घटित हुई। बताया जा रहा है कि लैब में काम करने वाला मकान मालिक सुबह ताले लगाकर गया था, लेकिन दोपहर को जब वह घर पहुंचा तो चोर चोरी कर रहा था। मौके पर लोगों ने बताया कि यही आरोपी दो बार पहले भी पकड़ा जा चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।