फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पुलिस ने नहीं ली शिकायत तो एसपी आफिस के बाहर युवक ने खाया जहर

पुलिस ने नहीं ली शिकायत तो एसपी आफिस के बाहर युवक ने खाया जहर

Tue, 23 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं ली शिकायत तो एसपी आफिस के बाहर युवक ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने से परेशान एक युवक ने सोमवार को एसपी कार्यालय के बाहर जहर निगल लिया। जहर खाने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बाद में उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामला बड़ौता निवासी 35 वर्षीय तेजपाल का है, जिसका काफी समय से अपने बड़े भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। तेजपाल विवेकानंद स्कूल में चालक है। साथ ही तेजपाल द्वारा घर का निर्माण किया जा रहा था। घर की दीवार को लेकर दोनों भाइयों में आपसी झगड़ा हो गया। इसके चलते, तेजपाल सोमवार को मधुबन थाने में शिकायत देने पहुंचा। आरोप है कि वहां पर उसकी सुनवाई नहीं हो पाई और थाने में उसकी शिकायत फाड़ दी गई। इससे खिन्न होकर तेजपाल दोपहर को एसपी से मिलने के लिए लघु सचिवालय में पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद उसने जहर निगल लिया। आनन-फानन के चलते तेजपाल ने जहर खा लिया। पुलिस अधिकारियों ने तेजपाल को तुरंत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार के बाद हालत को बेहतर बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा जहर को काबू कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed