फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   खुद को खालिद बता दी शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन कथूरिया को धमकी

खुद को खालिद बता दी शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन कथूरिया को धमकी

Thu, 16 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
खुद को खालिद बता दी शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन कथूरिया को धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया को उनके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को खालिद बताते हुए कहा कि तुम बहुत उछल रहे हो, जो तुम सब कर रहो, वह बंद कर दो वरना तुम्हारे व तुम्हारे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-13 निवासी शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया ने बताया कि 16 मार्च को सुबह 11.47 बजे उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया। उनके पीए चाहत अरोड़ा ने उस दौरान फोन रिसीव किया। उस व्यक्ति ने कहा कि चंद्रप्रकाश कथूरिया से बात कराओ। जब उन्होंने फोन सुना तो उस व्यक्ति ने अपना नाम खालिद बताया और धमकाते हुए कहा कि तुम बहुत उछल रहे हो। जो तुम सब कर रहे हो वह बंद कर दो वरना तुम्हारे व तुम्हारे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा। इसके बाद भी आरोपी ने तीन बार फिर से फोन किया। इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed