फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

मां गुहार लगाती रही, 26 घंटे बाद भी नहीं मिला इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime
कल्पना चावला मेडिकल कालेज में एक और डाक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। जीटी रोड पर गांव दहा के पास बाइक के सामने लावारिस पशु आने से घायल बाइक सवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में दाखिल कराया गया, लेकिन 26 घंटे के बाद भी घायल को इलाज नहीं मिल पाया। घायल के परिजन डाक्टरों से बार-बार गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी किसी ने सुनवाई नहीं की गई। परिजन कहते रहे कि घायल की तबियत बिगड़ रही है, लेकिन डाक्टरों ने कहा कि सुबह चेक करेंगे। सुबह तक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार को बांसों गेट निवासी 32 वर्षीय राजकुमार बाइक पर गांव दहा के समीप पहुंचा तो उसके सामने लावारिस पशु आ गया। इस कारण वह अनियंत्रित हो गया और सड़क पर गिर गया। इस कारण उसे गंभीर चोट लग गई। उसके सिर और पेट में चोट थी। आनन-फानन में उसे मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में दाखिल कराया गया। इस पर डाक्टरों ने उसकी मरहम पट्टी तो की, लेकिन प्रापर इलाज नहीं किया। केवल अल्ट्रासाउंड के लिए लिख दिया। बुधवार रात को जब राजकुमार की तबियत बिगड़ने लगी तो उसके परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों से गुहार लगाई कि उसे चेक करें, लेकिन संबंधित डाक्टर कमरे में बैठे-बैठे यही कहते रहे कि सुबह चेक करेंगे अब क्या कर सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि इस मामले में एक विभाग के डाक्टरों द्वारा लापरवाही बरती गई, इसी कारण युवक की जान चली गई। सुबह जब युवक ने दम तोड़ा तो डाक्टरों में हड़कंप मच गया। बाद में डाक्टर कार्ड पर अपनी उपस्थिति और कमेंट दर्ज करने में जुटे रहे। इस मामले में मृतक के परिजनों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मौत का जिम्मेदार कौन
युवक राजकुमार की मौत का जिम्मेदार कौन-कौन हैं, ये जांच का विषय है। 26 घंटे तक दाखिल रहने के बाद भी मरीज को बचाया नहीं जा सका और न ही प्रापर तरीके से सीनियर डाक्टरों ने उसे चेक करने की जहमत उठाई। हालांकि, अब इस मामले में कालेज प्रबंधन दबाने की कोशिश में जुट गया है। इस बारे में इमरजेंसी के इंचार्ज डॉ. गौरव का कहना है कि राजकुमार घायल अवस्था में आया था। उसका इलाज अच्छे से किया गया है। यही कहीं कोई लापरवाही हुई है तो इसकी जांच की जाएगी। दूसरी ओर कालेज के प्रवक्ता डॉ. गुलशन गर्ग ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलावर की मौत का मामले में आज तक परिजनों को न्याय नहीं मिला
गौरतलब है कि कालेज में मार्च माह में चिड़ाव निवासी दिलावर की मौत भी डाक्टरों की लापरवाही के कारण हुई थी। परिजन गुहार लगाते रहे थे कि दिलावर की चाती में दर्द है, लेकिन डाक्टरों ने उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। कई घंटे तक उनके चक्कर लगवाए और आखिरकार युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी डाक्टरों के खिलाफ पहले कार्रवाई की गई, लेकिन बाद में उनको बहाल कर दिया गया। एक डाक्टर को जरूर नौकरी से बर्खास्त किया गया था। आज भी इस मामले में दोबारा जांच के लिए परिजन चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed