फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

युवती की शादी रोकने की कोशिश करने वाला युवक डेढ़ माह बाद उसी को लेकर भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
युवती को प्रेमिका बताकर उसकी शादी से तीन दिन पहले उसके भावी पति को फोन कर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक शादीशुदा महिला को लेकर फरार हो गया। शादी के डेढ़ माह बाद महिला को भगाने का आरोप लगाकर उसके पति ने स्वयं और परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि डेढ़ माह पहले उसकी शादी शहर के नजदीकी गांव की युवती से हुई थी। शादी से तीन दिन पहले उसके पास कुंज पुरा गांव निवासी विशाल पाल का फोन आया और धमकी देने लगा कि तूं वहां शादी मत कर नहीं तो तुझे जान से मरवा दूंगा। इस बारे में उसके साले ने कुंजपुरा थाने में शिकायत दी तो उस पर कार्रवाई हुई। पंचायत में विशाल के चाचा ने जिम्मेदारी ली और आगे कुछ नहीं होने का वायदा किया। इसके बाद शादी हुई, सब कुछ सही चल रहा था कि शादी के करीब 15 दिन बाद कुंजपुरा निवासी रोहित का फोन आया और उसे जान से मारने की धमकी दी। रोजाना की तरह 23 अगस्त को दोनों अपने कमरे में सोए थे। रात को करीब 12 बजे आंख खुलने पर देखा तो उसकी पत्नी सो रही थी। जब सुबह उठा तो पत्नी लापता थी। इसके अलावा लॉकर से सोने के जेवर और 25 हजार रुपये भी नहीं थे। पत्नी की तलाश करते जब उसने मेन गली में स्थित एक दुकान पर लगे कैमरे की फुटेज चेक की तो उसकी पत्नी रात 12:57 बजे घर से निकली थी। जिस बाइक पर सवार होकर वह निकली वह कुंजपुरा निवासी विशाल की थी। उसको कई बार जान से मारने की धमकी मिली है। अब अपनी जान का खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुंजपुरा निवासी विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed