{"_id":"5d4dcf5c8ebc3e6cc5784690","slug":"crime-karnal-news-knl20941182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मकान मालिक ने लगाया लड़कियों पर 15 लाख रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मकान मालिक ने लगाया लड़कियों पर 15 लाख रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुंडला गेट स्थित एक मकान मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। डीएसपी के सामने पेश होकर मकान मालिक ने आरोप लगाया कि लड़कियां उसे ब्लैकमेल कर रही हैं। केस वापस लेने के बदले 15 लाख रुपये की डिमांड की जा रही है। इसको लेकर मालिक ने एक रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। उधर, लड़कियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने केस में धारा कमजोर लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जा रही है।
शुक्रवार को डीएसपी सिटी बलजिंद्र सिंह ने दोनों पक्षों को अपने पास बुलाया। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों से अलग-अलग पूछताछ की और क्रास सवाल भी किए। इस दौरान आरोपी पक्ष मकान मालिक ने आरोप लगाया कि लड़कियां उसको ब्लैकमेल कर रही हैं। केस वापस लेने की एवज में 15 लाख रुपये की डिमांड कर रही हैं। इसके लिए बीच में कुछ लोगों को बातचीत के लिए भी भेजा है। मकान मालिक ने एक रिकार्डिंग और कुछ वीडियो भी डीएसपी को दिखाए हैं। इस पर डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच खुद सिटी थाना प्रभारी करेंगे, अगर शिकायत झूठी मिली तो लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने भी कहा कि अगर मकान मालिक का कसूर है तो उसे शाम तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन इसकी तस्दीक खुद मोहल्ले में जाकर की जाएगी कि आखिर किसका कसूर है।
ये है मामला
बता दें कि सिटी पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 15 दिन पहले उन्होंने कमरा किराए पर लिया था। यहां पर उसका भाई और पापा रहते हैं। युवती ने आरोप लगाया कि मकान मालिक उनके साथ गलत हरकतें करता है। आरोप है कि एक दिन मकान मालिक ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मालिक ने धमकी दी कि अगर संबंध नहीं बनाए तो कमरा खाली करा देगा। अगर संबंध बनाए तो उनका किराया भी माफ कर देगा। विरोध करने पर मालिक ने उनको कमरा खाली करने की धमकी दी। इस मामले में सिटी पुलिस ने मालिक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी पक्ष : मुझे किया जा रहा है ब्लैकमेल
मकान मालिक का कहना है कि झूठी शिकायत देकर मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है। उसने इनको घर रहने के लिए दिया था, लेकिन आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने लड़कियों पर ही गलत कार्य में शामिल होने के आरोप लगाए। पड़ोसियों द्वारा आपत्ति जताने के बाद ही मैंने इनको मकान खाली कराने को कहा था। इन्होंने जानबूझकर झूठी शिकायत दे दी।
लड़की पक्ष : हमें नहीं मिल रहा है न्याय
मीडिया के सामने दोनों लड़कियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनको न्याय नहीं दिला रही है। पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है। लड़कियों ने कहा कि वे कमरा खाली करने को राजी हो गईं थीं, लेकिन उनके साथ जबरदस्ती की गई। हमें न्याय चाहिए। लड़कियों ने क्षेत्र के पार्षद पर भी आरोपी पक्ष की मदद करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पर किसी भी तरह का दबाव नहीं है। दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। जिसका भी कसूर होगा, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी।