फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

बिजली निगम की टीम पर किया हमला, चोरी पकड़ने गई थी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
crime
गांव बलड़ी में बिजली चोरी पकड़ने कई बिजली निगम की टीम गांव के कुछ लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिस कारण टीम को गांव से भागना पड़ा। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुये अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बिजल निगम जेई सुरेश ने बताया कि 31 अक्तूबर को वह गांव बलडी में शाम को बिजली चोरी पकड़ने गया था। इस दौरान उसके साथ एएसआई संजय, होमगार्ड कृष्ण, जेई बलविंद्र, सुभाष, एएफएम राम मुर्ति, एलएम संजय, विक्त्रस्म, एएलएम अभिमन्यू, एलएम सोमबीर, सहित अन्य कर्मचारी थे। जब वह गांव में पहुंचे तो बिजली के एक पोल पर तीन से चार घरों की तारे लगी हुई थी जो बिजली चोरी कर रहे थे। वह वीडियोग्राफी करने लगे तो एक कार में वहां गुरदयाल आया और उसके साथ महिलायें व अन्य व्यक्ति भी थे। उन्होंने गाली गलौज करते ईंट व पत्थर से उन पर हमला कर दिया। उन्हें वहां से भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed