फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

असम से लाई लड़की को किठाना में बेचा

Sun, 02 Feb 2014 12:01 AM IST
राजौंद
राजौंद Updated Sun, 02 Feb 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
असम के दरांग जिले से एक लड़की को उसकी मौसी द्वारा गांव किठाना में बेचे जाने का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसकी मौसी और गांव किठाना निवासी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में असम के दरांग जिले की एक लड़की ने बताया कि वह गुवाहाटी स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। वहां से उसकी मौसी उसे हरियाणा में घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले आई।
विज्ञापन


उसकी मौसी ने उसे बताया था कि उसकी लड़की की शादी हरियाणा के सिरसा जिला में हुई है। वे 8 मई, 2013 को आनंद बिहार दिल्ली पहुंचे जहां से जींद आ गए। इसके बाद 20 मई को उसकी मौसी ने उसे किठाना निवासी एक व्यक्ति को 80 हजार रुपये में बेच दिया। इस व्यक्ति ने उससे दुराचार किया और बंधक बनाकर रखा। किसी तरह वह उसके चंगुल से भाग निकली और कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


यहां से अंबाला रेलवे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद उसने पुलिस अधीक्षक को पूरी बात बताई। इसके बाद कैथल पुलिस को सूचित किया गया। कैथल पुलिस ने थाना राजौंद में लड़की की शिकायत पर किठाना निवासी एक व्यक्ति और लड़की की मौसी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed