फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Crackdown on buyer and broker, kingpin out of reach

Karnal News: खरीदार और दलाल पर शिकंजा, सरगना पकड़ से बाहर

Mon, 17 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 17 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on buyer and broker, kingpin out of reach
करनाल। शौक पूरा करने और रंजिश के लिए युवा हथियार खरीद रहे हैं। जिले में उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार जाए जा रहे हैं। पुलिस खरीदारों और दलाल पर तो शिकंजा कस पा रही है लेकिन सरगना को गिरफ्तार नहीं कर पा रही। ऐसे में अवैध हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क नहीं टूट रहा। हरियाणा में अवैध हथियारों की आपूर्ति जारी है।
विज्ञापन

पिछले दस माह में करनाल पुलिस ने नौ नाबालिगों को हथियारों के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश से पांच से 10 हजार रुपये में कट्टा और 12 से 15 हजार रुपये में पिस्तौल मिल जाती है। हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत करनाल पुलिस ने पिछले दस माह में 158 लोगों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। आर्म्स एक्ट के तहत 94 केस दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 98 हथियार पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। इन्हीं लोगों से 166 गोलियां भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


केस-1

यूपी में खरीदी थी देसी पिस्तौल
सीआईए वन टीम ने 14 नवंबर को गांव खेड़ीनरू निवासी आरोपी अक्षय को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। कारतूस भी बरामद किया गया था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह इस अवैध पिस्तौल को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से किसी अनजान व्यक्ति से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस-2
रंजिश के कारण खरीदा हथियार
जुलाई माह में सीआईए वन की टीम ने मानपुरा बल्ला गांव निवासी आरोपी जॉनी को अवैध देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। कब्जे से दो कारतूस मिले थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अवैध पिस्तौल गांव में चल रही पुरानी रंजिश के चलते हुए बचाव के लिए खरीदकर लाया था। यूपी में पांच हजार रुपये में पिस्तौल खरीदी थी।
----
केस-3

शौक में खरीदी थी पिस्तौलपुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम ने 16 सितंबर को अनाज मंडी इंद्री से गढ़ी सदान निवासी चरणजीत उर्फ चन्नी को अवैध देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा था। पुलिस जांच में सामने आया था कि चरणजीत हथियार रखने का शौकीन है, उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।


----

किस वर्ष में अवैध हथियार के कितने केस सामने आए

वर्ष : केस दर्ज : गिरफ्तारी : नाबालिग : हथियार : गोलियां

2021 : 104 : 129 : 0 : 112 : 155

2022 : 133 : 159 : 1 : 136 : 104

2023 : 106 : 195 : 3
: 115 : 216

2024 : 72
: 113 : 6 : 69 : 59

2025 : 94 : 158 : 9 : 98 : 166

-----

अवैध हथियार रखने वाले और लेकर चलने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उत्तर प्रदेश की सीमा पर सख्ती से जांच कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई लोगों को पुलिस पकड़ चुकी है। अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। -गंगाराम पुनिया, एसपी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed