फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Country first for BJP, everything else later: Manohar

भाजपा के लिए देश पहले, बाकी सब बाद में : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Country first for BJP, everything else later: Manohar
करनाल। सोमवार की शाम को डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा बूथ स्तरीय त्रिदेव सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ‘इंडिया इज फर्स्ट’ का जो नारा दिया है। उसी पर चलते हुए भाजपा के लिए देश सबसे पहले, शेष सब कुछ उसके बाद है। लोकतंत्र को और सुदृढ़ बनाने के लिए इसी मूलमंत्र पर कार्य करते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पार्टी का विचार ही हमारी सच्ची विरासत है। संगठन का विचार ही शाश्वत है, इसलिए अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के विचार से जोड़कर अपने बूथ को मजबूत करें, क्योंकि संगठन के सबसे छोटे पायदान पर दिन-रात पार्टी के लिए काम करने वाले त्रिदेव ही संगठन की ताकत है। इनके पुरुषार्थ के बलबूते ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।
विज्ञापन

हमारी सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे को चरितार्थ किया है।
उनके अनुसार सीएम विंडो में अब तक प्राप्त साढ़े 9 लाख शिकायतों में से 8.25 लाख समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। ऑनलाइन तबादला नीति, योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी, समाज के कमजोर वर्गों के लाभ के लिए परिवार पहचान पत्र जैसी अभूतपूर्व शुरुआत हरियाणा सरकार ने की है। सरकारी नौकरियों में उन परिवारों के प्रतिभागियों को 5 अंक अतिरिक्त देने की व्यवस्था की है, जिन परिवारों से कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि जनसंघ के समय से लेकर आज तक हमारे संगठन का विचार एक समान रहा है। हम एक विचार को लेकर काम करने वाले कार्यकर्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, तीन तलाक जैसे अमानवीय परंपरा से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति मिली, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया जा रहा है और हमारी सरकार हर हाथ को काम- हर खेत को पानी के लिए मजबूती से काम कर रही है। इस मौके पर उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का संदेश भी दिया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, प्रभारी दीपक शर्मा, धर्मबीर मिर्जा ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे।

इस मौके पर मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, जगमोहन आनंद, यशपाल ठाकुर, ईलम सिंह, प्रवीण लाठर, राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, डा अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed