{"_id":"62b4d239f6042e38836c99e5","slug":"councilor-attacked-with-sword-thumb-cut-karnal-news-knl11246555","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद पर तलवार से हमला, अंगूठा काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद पर तलवार से हमला, अंगूठा काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 13 के पार्षद ईश गुलाटी पर सदर बाजार स्थित उनके घर के सामने पड़ोसी ने तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में पार्षद का अंगूठा कट गया। आरोप है कि पड़ोसी ने पार्षद पर तलवार से कई वार किए, जिससे चेहरे पर भी कट लग गया। घायल अवस्था में पार्षद को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही अन्य पार्षद मौके पर पहुंच गए। यह वारदात सदर बाजार पुलिस चौकी के समीप हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पार्षद ईश गुलाटी ने बताया कि 22 जून की रात करीब 10:30 बजे वे कार में सवार होकर आए और अपने घर के बाहर आकर रुके थे। तभी उनके घर के सामने अमन सिंगला के मकान में किराए पर रहने वाले जितेंद्र ने अपनी कार के हॉर्न बजाने शुरू कर दिए फिर अपनी कार को उनकी कार के सामने लाकर खड़ा कर दिया। जब वे और उसके भाई जगजीत गुलाटी व अमन गुलाटी कार से नीचे उतरे तो जितेंद्र ने गालियां व धमकी देना शुरू कर दिया। फिर अपने घर से तलवार लेकर आया और उन पर हमला कर दिया। पहले आरोपी ने उस पर तलवार से वार किया जो कि कंधे पर लगी। दोबारा गर्दन की तरफ वार करने लगा तो उन्होंने बचाव के लिए हाथ आगे कर दिए जिससे उसके हाथ का अंगूठा कट गया। उंगली पर भी कट लग गया। उसने तीसरी बार फिर वार किया तो वह पीछे हट गया और तलवार उसके गाल को छूकर निकल गई।
वर्जन
पार्षद ईश गुलाटी पर तलवार से हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
- जसविंद्र कौर, सदर बाजार चौकी प्रभारी