फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corporation will collect development fee from the residents of 36 approved colonies, notice to 1600

स्वीकृत 36 कालोनियों वासियों से निगम वसूलेगा विकास शुल्क, 1600 को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Corporation will collect development fee from the residents of 36 approved colonies, notice to 1600
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। सरकार द्वारा स्वीकृत (अप्रूब्ड) हो चुकी करनाल की 36 कालोनियों में विकास कार्य तो पहले ही शुरू कराए जा चुके हैं लेकिन अब नगर निगम वन टाइम विकास शुल्क वसूलेगा। इसके लिए गृह स्वामियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बसंत विहार के 1600 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई है, क्योंकि विकास शुल्क की यह धनराशि हजारों में है। इससे निगम को करोड़ों का विकास शुल्क मिलेगा।
नगर निगम क्षेत्र में अभी सौ से अधिक कालोनियां अस्वीकृत हैं। जिनमें हो रही प्लाटिंग व भवन निर्माण को अवैध माना जाता है। अक्सर डीटीपी द्वारा अवैध कालोनियों पर पीला पंजा चलाकर भवन निर्माण व डीपीसी आदि को ध्वस्त भी किया जाता है, लेकिन निगम ने कई साल पहले अस्सी से अधिक कालोनियों को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा था। जिसमें हरियाणा सरकार ने 2018 में बसंत विहार, कर्ण विहार, दुर्गा कालोनी, उत्तम नगर, कृष्णा कालोनी, पृथ्वी विहार, सरस्वती कालोनी आदि 36 कालोनियों को स्वीकृत कर दिया था। इनमें विकास कार्य कराए जाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई थी। जिसके लिए शासन ने धनराशि भी स्वीकृत की थी।
विज्ञापन

17 करोड़ के कराए जा चुके विकास कार्य
2018 में स्वीकृत 36 कालोनियों को डैफिशिएंट कालोनियां कहा जाता है। इन कालोनियों में अब तक 17 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। सात करोड़ रुपये का विकास कार्य मौजूदा समय में चल रहे हैं। हालांकि अभी कई ऐसी कालोनियां हैं, जहां तक विकास नहीं पहुंच सका है। लेकिन इन सभी कालोनियों में अब तेजी के साथ विकास कार्य कराए जाने की योजना पर निगम गंभीर नजर आ रहा है। इसके लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। शासन को भी धनराशि आवंटन के लिए निगमायुक्त की ओर से लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

350 रुपये प्रति वर्ग देना होगा विकास शुल्क
डैफिशिएंट कालोनियों में विकास को रफ्तार देने के लिए नगर निगम ने जो विकास शुल्क निर्धारित किया है, उसकी दर 350 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी का प्लाट 100 वर्ग मीटर है तो 35000 रुपये का विकास शुल्क देना होगा। यदि 200 वर्ग मीटर का है तो 70000 रुपये विकास शुल्क देना होगा। हालांकि यह विकास शुल्क एक ही बार देना होगा।

-----------
स्वीकृत सभी कालोनियों में कार्ययोजना बनाकर विकास कार्य तो पहले से ही शुरू करा दिए गए थे, लेकिन अब इन सभी कालोनियों के सभी संपत्ति धारकों से विकास शुल्क जमा कराया जाएगा। इसके लिए बसंत विहार कालोनी के 1600 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। यहां के व अन्य कालोनियों के लोगों को भी शीघ्र नोटिस जारी किए जाएंगे। लोगों से अपील है कि वह शीघ्रता के साथ विकास शुल्क जमा करें। यह विकास शुल्क उनके विकास पर व्यय किया जाएगा।
डा. मनोज कुमार, कमिश्नर नगर निगम करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed