{"_id":"67825ded556778bbd509266f","slug":"corporation-employees-continued-hunger-strike-for-the-second-day-karnal-news-c-18-knl1008-557836-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निगम के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी रखी भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निगम के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी रखी भूख हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी राज्य कमेटी के आह्वान पर नगर निगम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल की। अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नगर निगम कार्यालय के सामने संघ के इकाई प्रधान राम सिंह व सचिव राज कुमार की अगुवाई में दूसरे दिन बी 15 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। वक्ताओं ने लंबित मांगों पर अपने विचार रखे। मांग की कि सफाई व सीवर कर्मचारियों को पक्का किया जाए, डोर टू डोर के कर्मचारियों ईएसआई व ईपीएफ की सुविधा मिले, बैंक के माध्यम से पूरा वेतन दिया जाए।
क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में नए पद सृजित कर रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए, पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए, कच्चे सफाई व सीवर कर्मचारियों का वेतन 26 हजार रुपए किया जाए, कर्मचारियों को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर पदोन्नति दी जाए, 311 एप बंद किया जाए, फायर विभाग को निकाय विभाग में शामिल किया जाए आदि की मांग की। इस अवसर पर प्रांतीय नेता शारदा, राजकुमार, बंटी, सुरेंद्र प्रोचा, सेवाराम, कृष्ण निर्माण, ओमप्रकाश सिहमार आदि कई कर्मचारी शामिल रहे।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद
विज्ञापन