फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corporation action stopped after depositing property tax

Karnal News: संपत्ति कर जमा करवाने के बाद रुकी निगम कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corporation action stopped after depositing property tax
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। संपत्ति कर डिफाल्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को निगम की टीम पहुंची। छह वाणिज्यिक संपत्तियों को कुर्क करना था। संपत्ति के मालिकों ने मौके पर 14 लाख 80 हजार 480 रुपये का कर अदा कर दिया। इसके बाद निगम की टीम लौट गई।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 6 संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई की जानी थी। नगर निगम का प्रवर्तन दल डिफाल्टर संपत्तियों को सील करने पहुंचा। तीन डिफाल्टरों ने मौके पर और बाकी तीन ने नगर निगम कार्यालय में आकर संपत्ति कर चुका दिया। इसके बाद कार्रवाई रोक दी गई।
विज्ञापन

मौके पर संपत्ति कर जमा करवाने वालों में कलंदरी गेट स्थित मैसर्स अनमोल एजेंसिस ने 4,91,090 रुपये, सेक्टर-3 स्थित एग्रीप्लास्ट टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संपत्ति कर 2,74,744 रुपये और करियर कम्प्यूटर्स सेक्टर-3 ने 3,42,474 रुपये प्रवर्तन दल को अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी अटैचमेंट की कार्रवाई से बचने के लिए तीन संपत्ति मालिकों ने नगर निगम कार्यालय में आकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दिया। इनमें सेक्टर-7 स्थित कार वाशिंग सेंटर का संपत्ति कर 2,83,000 रुपये, मॉडल टाउन स्थित संपत्ति का कर 48926 रुपये और न्यूलाइफ स्टोर, मॉडल टाउन का संपत्ति कर 40246 रुपये जमा कराया गया।


दिए थे तीन-तीन नोटिस
निगमायुक्त ने बताया कि संपत्ति कर के लिए सभी संपत्ति मालिकों को 3-3 नोटिस दिए थे। उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस कार्रवाई में उप निगम आयुक्त अभय सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अंकुश पराशर, कर अधीक्षक गगनदीप सिंह आदि टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed