फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corona took the lives of two people, 220 patients recovered

कोरोना ने ली दो लोगों की जान, 220 मरीज हुए ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Corona took the lives of two people, 220 patients recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के नए मरीजों की संख्या तो घटती जा रही है लेकिन मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। रविवार को कोरोना के 96 नए केस मिले लेकिन दो मरीजों की जान चली गई। अब तक जिले में कोरोना से 583 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। रविवार को 220 मरीज ठीक भी हुए।
सीएमओ डॉ. योगेश ने बताया कि जलमाना निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति को 27 जनवरी को निचले अंग पर संक्रमित घाव व अनियंत्रित मधुमेह की शिकायत के चलते दाखिल कराया गया था। 28 जनवरी को उन्हें परिवार द्वारा वापस ले जाया गया और उनकी मौत हो गई। वहीं सुभाष कॉलोनी निवासी 88 वर्षीय व्यक्ति को सर्दी, खांसी, भूख न लगने और तीन दिन से सांस फूलने की शिकायत पर प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 29 जनवरी को उनकी मौत हो गई। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 1393 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 691430 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 47404 पॉजिटिव केस सामने आए थे। 45597 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में कोरोना के 1224 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

300 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन के लिए 28 केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर करीब 300 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। ऐसे में अब तक जिले में कुल 2170301 डोज लग चुकी हैं। इसमें 1252758 को पहला और 909890 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। 7641 को एहतियाती और 59300 किशोर-किशोरियों को पहला टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोक के बावजूद लगा दिया संडे बाजार
कोरोना के चलते जिला प्रशासन ने संडे बाजार पर रोक लगाई है लेकिन हर सप्ताह किसी न किसी तरह संडे बाजार लगा दिया जाता है। इस रविवार को करीब 70 प्रतिशत दुकानें संडे बाजार में खुलीं नजर आईं। लोगों की भीड़ भी थी। यदि यही हाल रहा तो कोरोना के पॉजिटिव केस दोबारा बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed