फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Contractors stopped work at the district council due to non-payment.

Karnal News: भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने बंद किया जिला परिषद का काम

Fri, 10 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 10 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Contractors stopped work at the district council due to non-payment.
करनाल। जिला परिषद की ओर से बनाई जाने वाली सड़कों व भवनों का निर्माण कार्य ठेकेदारों ने रोक दिया है। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से उन्हें पिछले चार माह से भुगतान नहीं किया गया है। त्योहार के समय में लेबर के अलावा अन्य एजेंसियों को भी उन्होंने भुगतान करना है। लेकिन जून के बाद से उनकी राशि ही जारी नहीं हुई है। वीरवार को करीब 35 ठेकेदार एकत्रित होकर जिला परिषद कार्यालय में पहुंचे थे। लेकिन यहां उनकी सीईओ से मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद वह प्रदर्शन करके और कार्यालय सचिव को ज्ञापन सौंपकर लौट गए। ठेकेदार जयप्रकाश, हरी और अन्यों ने बताया कि जिले में 100 से ज्यादा सड़कें सरकार की नीतियों के तहत बनाई गई हैं। मार्केटिंग बोर्ड की इन सड़कों का निर्माण जिला परिषद की ओर से किया गया था लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ। सीईओ भी मीटिंग करने के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंने आगे काम न करने का एलान किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed