फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Contracted power workers performed

अनुबंधित बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Contracted power workers performed
करनाल। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के सदस्यों ने वीरवार को अपनी मांगों को लेकर सेक्टर 12 स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। निगम के अधीक्षक अभियंता को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश बालू ने मांग की कि हरियाणा एक हरियाणवी एक की तर्ज पर एक राज्य एक वेतन जल्द लागू किया जाए। ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो और अनुबंधित कर्मचारियों का रोजगार 58 साल की आयु तक सुरक्षित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी ईएसआई के दायरे से बाहर हो चुके हैं उन्हें मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। पार्ट-1 के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को पार्ट-2 में समायोजित और उन्हीं की तरह आकस्मिक व चिकित्सकीय अवकाश मिले। लंबे अर्से से विभाग में सेवाएं दे रहे पार्ट टाइम कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। श्रम कानूनों की पालना करते हुए पिछले दस से 15 सालों से कार्य कर रहे अकुशल कर्मचारियों को कुशल माना जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष रोहित पूनिया ने की। प्रदर्शनकारियों में अश्वनी शर्मा, संजीव कुमार, रामपाल, सुनील दत्त, जयभगवान, जितेंद्र चौहान, अशोक कुमार, देवेंद्र संधू, सुरेश कुमार, दीपक कल्याण, अमित शर्मा, अक्षय कल्याण व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed