{"_id":"6160a6128ebc3eb34c6bd77e","slug":"contact-is-also-being-made-with-uttar-pradesh-delhi-police-more-than-100-cctvs-have-been-scanned-by-the-police-karnal-news-knl85900284","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश-दिल्ली पुलिस से भी किया जा रहा है संपर्क, 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाल चुकी है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश-दिल्ली पुलिस से भी किया जा रहा है संपर्क, 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाल चुकी है पुलिस
विज्ञापन
करनाल। निसिंग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में हुई 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस अन्य जिला पुलिस के साथ-साथ यूपी व दिल्ली पुलिस से भी संपर्क कर रही है लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने पिछले तीन दिन में 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल दी है ताकि लुटेरों की बाइक का नंबर व उनका चेहरा नजर आ जाए, क्योंकि बाइक का नंबर मिलने पर पुलिस को यह पता चल जाएगा कि यह बाइक चोरी की है या नहीं।
यदि चोरी की है तो किस क्षेत्र से यह बाइक चोरी हुई है, ताकि पुलिस उस क्षेत्र के चोरों व लुटेरों की कुंडली खंगाल सके। पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस की चार टीमें जांच कर रही हैं।
पांच अक्तूबर दोपहर 3:45 बजे तीन लुटेरे बैंक में चेक भरने के लिए घुसे और उन्होंने सुरक्षा कर्मी के साथ हाथापाई कर बंदूक छीन सभी कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर बैंक से करीब 10 लाख 764 रुपये लूटे लिए थे। हालांकि पहले दिन करीब 20 लाख रुपये बताए गए थे लेकिन जब बैंक में कैश की जांच की गई तो वह 10 लाख 764 रुपये निकले। लुटेरे बैंक कर्मचारियों को स्ट्रांग रूम में बंधक बनाकर चले गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें आजाद कराया था। लुटेरे पुलिस की तरफ गोली चलाकर पल्सर बाइक पर भाग गए थे।
विज्ञापन
बैंक में हुई लूट के मामले में गहनता से जांच की जा रही है। अन्य जिला पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है। जल्द लुटेरों का सुराग लग जाएगा।
ऋषिपाल, थाना प्रभारी, निसिंग