फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Construction work of Medical College Phase-II will begin

Karnal News: मेडिकल कॉलेज फेज-दो का शुरू होगा निर्माण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Medical College Phase-II will begin
- दिल्ली की एजेंसी को सौंपा गया कार्य, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन खर्च करेगा करीब 71.08 करोड़ रुपये
विज्ञापन

अनुज शर्मा
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के फेज-दो के पहले चरण का निर्माण कार्य आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरू होगा। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन पंचकूला (एचपीएचसी) की ओर से पहले चरण का टेंडर दिल्ली की जय श्री बालाजी बिल्ड प्रो. प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को सौंपा है। पहले चरण में 71 करोड़ 8 लाख 59 हजार 632 रुपये की लागत से सबसे पहले आठ मंजिला लड़के व लड़कियों के छात्रावास, टाइप चार के घर सहित पशु घर का निर्माण किया जाएगा।
अधिकारियों की मानें तो फेज-दो का दूसरे व तीसरे चरण की निविदा जल्द लगाई जाएगी ताकि फेज-दो का निर्माण एक साथ पूरा हो सके। पहले चरण में आठ मंजिला लड़के व लड़कियों के छात्रावास, टाइप चार के घर सहित पशु घर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

फेज-दो में ये निर्माण होंगे

भूतल सहित पांच मंजिला ट्रामा सेंटर एवं अस्पताल बिल्डिंग, परीक्षा हॉल व स्किल लैब, एकल भूमिगत पार्किंग, आठ मंजिला छात्रावास (लड़के), आठ मंजिला छात्रावास (लड़कियां), आठ मंजिला प्राध्यापकों के लिए आवास, नौ मंजिला एसोसिएट प्राध्यापकों के लिए आवास, नौ मंजिला सहायक प्राध्यापकों के लिए आवास, एक मंजिला क्लब हाउस, सामुदायिक केंद्र, एक मंजिला खेल संकाय, पशु घर, बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट, वर्कशॉप, एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट), ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट)। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के फेज-दो का निर्माण अब तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में 71.08 करोड़ रुपये का टेंडर दिल्ली की जय श्री बालाजी बिल्ड प्रो. प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को सौंपा है। जिसमें सबसे पहले आठ मंजिला लड़के व लड़कियों के छात्रावास, टाइप चार के घर सहित पशु घर का निर्माण किया जाएगा।
- नरेश गोस्वामी, एक्सईएन, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed