फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   constable recruitment written exam on 07 and 8th august

सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा सात व आठ अगस्त को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
constable recruitment written exam on 07 and 8th august
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की पुलिस में सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा सात व आठ अगस्त को आयोजित की जाएगी। तैयारी के लिए करनाल सहकारी चीनी मिल की एमडी अदिति व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कंवलजीत सिंह सैनी ने मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सैनी ने बताया कि योग्य युवाओं का चयन हो, इसके लिए आयोग ने लिखित परीक्षा को काफी सतर्कता से आयोजित करने का निर्णय लिया है। लिखित परीक्षा में नकल न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए जाने हैं। जिले के 63 परीक्षा केंद्रों पर करीब 18 हजार 800 युवा परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा दो सत्र में होगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक व सायं के सत्र में तीन बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। शुगर मिल की एमडी अदिति ने परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से कहा है कि वे परीक्षा के दौरान विशेष ध्यान रखें। सभी परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यापक व्यवस्था हो। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी व अधीक्षक सुभाष कल्याण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed