फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   constable exam, security, 11500 candidates apear, karnal

11500 ने दी कांस्टेबल की परीक्षा, सुरक्षा कड़ी

Mon, 29 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 29 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
constable exam, security, 11500 candidates apear, karnal
कांस्टेबल परीक्षा से पहले जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में कांस्टेबल पद की परीक्षा हुई। दोनों शिफ्टों में 11500 परीक्षार्थियों ने भाग्य अजमाया। विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। इसलिए जिले में किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही और परीक्षा केंद्रों में किसी डिजिटल डिवाइस के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए जैमर भी लगाए गए। दोनों शिफ्टों में परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से करीब एक घंटा पहले ही प्रवेश की करवाया गया तथा परीक्षा का समय पूरा होने के बाद ही बाहर आने की अनुमति मिली।

विज्ञापन


एचएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा के सुबह की शिफ्ट में परीक्षा 10:30 बजे से दोपहर को 12 बजे तक चली। वहीं दूसरी शिफ्ट में तीन बजे से लेकर शाम को चार बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे परीक्षार्थियों का सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर तांता लगना शुरू हा गया था। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा परीक्षा समय से पहले किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। सुबह की शिफ्ट में परीक्षार्थियों को 10:30 बजे परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति दी गई। हालांकि परीक्षा देने बाद बाहर आए अधिकतर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। परीक्षार्थी सजीव ने बताया कि पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था। जिस लेवल की तैयारी की थी, उससे तो पेपर आसान ही था। अब मेरिट सूची कहां तक जाती है, उसमें नाम आएगा या नहीं यह तो समय बताएगा।
विज्ञापन


बसों और ट्रेनों में रही जबरदस्त भीड़
प्रदेश के विभिन्न जिलों से परीक्षा देने पहुंचे हजारों परीक्षार्थियों की वजह से रविवार को अवकाश होने के बाद भी बसों व ट्रेनों अच्छी खासी भीड़ रही। इससे परीक्षार्थियों को आने जाने में परेशानी हुई। इसके अलावा परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षा केंद्रों के बाहर भी जाम जैैसी स्थिति बनी रही। सैकड़ों वाहन चालक घंटो तक जाम में फंसे रहे। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed