{"_id":"692b55ceb3e72ad43800013f","slug":"congresss-double-standards-opposition-to-sir-and-allegations-of-vote-theft-manohar-lal-karnal-news-c-18-knl1018-790843-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का दोगला राग... एसआईआर का भी विरोध और वोट चोरी का भी आरोप : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का दोगला राग... एसआईआर का भी विरोध और वोट चोरी का भी आरोप : मनोहर लाल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कांग्रेस के वोट चोरी अभियान और प्रदर्शन करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह दोगला राग है। वे एसआईआर को नहीं मानने की बात करते हैं। इसमें फर्जी वोट नहीं बनने और गलत वोट काटने का काम होना है। दूसरी तरफ वे कहते हैं कि वोट चोरी हो रही है। वोट काटने के लिए जब हम कुछ करते हैं तो उन्हें दर्द होता है, इसका सीधा मतलब है चोरी कौन करता है। हमसे पहले उनका राज ही रहा है। वे यही हथकंडा अपनाते थे।
केंद्रीय मंत्री शनिवार को करनाल में जिला स्तरीय गीता जयंती कार्यक्रम और भाजपा के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत साहित्य वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन पर जनता को साहित्य वितरण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्ष हर बात में भाजपा, सरकार और आरएसएस का हाथ बताता है। उन्हें और कुछ नहीं मिल रहा, ऐसे में भगवान ही उनका मालिक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में तय किया गया था कि हर 20 साल में वोट लिस्ट की शुद्धता के लिए जांच की जानी चाहिए। इसी जांच को वे अब करने नहीं दे रहे। वोट चोरी वे खुद करते हैं।
पुख्ता हो रहे इंतजाम ताकि दोबारा न हो हादसा
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत पर दुख जताया। कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले में सख्त है। कोच को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच चल रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के जाने का दुख है और सरकार परिवार की सहायता भी करेंगी। दोबारा कहीं पर भी ऐसी घटना न हो इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
अब श्रीलंका को भी बिजली देगा भारत...
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कभी बिजली की किल्लत रहती थी, अब पूरे हरियाणा में तकनीकी खामी पर ही कट लगता है। अब देश में बिजली की कमी नहीं है, 24 घंटे सभी जगह बिजली दी जा रही है। भारत अब नेपाल, भूटान, बांग्लादेश को बिजली एक्सपोर्ट कर रहा है। अब इसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए श्रीलंका को भी बिजली देने की तैयारी चल रही है। यह आत्मनिर्भर भारत की ओर ही कदम है। 2047 तक भारत सर्वोच्च शिखर पर होगा।