{"_id":"6903cc2bfefa624b170a57ef","slug":"congress-workers-locked-the-municipal-office-karnal-news-c-18-knl1008-770111-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कांग्रेसियों ने नगर पालिका कार्यालय पर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कांग्रेसियों ने नगर पालिका कार्यालय पर लगाया ताला
Fri, 31 Oct 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
असंध। नगर पालिका असंध में हुए कुर्सी और प्रॉपर्टी आईडी घोटाले को लेकर वीरवार को युवा कांग्रेस ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए मेन गेट पर ताला लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नगर पालिका प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजत लाठर ने कहा कि कुर्सी घोटाले को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि घोटाले में जो लोग दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। अगर दोषियों पर 10 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि कुर्सी व फर्जी प्रॉपर्टी आईडी घोटाले को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जाए और दोषी को बर्खास्त किया जाए। जतिन बिंदल, सोनिया बोहत, अमृत गुराया, जसबीर सिंह, सिराजुद्दीन दूपेडी, सुक्रमपाल सिंधड आदि मौजूद रहे। संवाद