फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress roared against CM City Government

सीएम सिटी में सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

Sun, 01 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sun, 01 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress roared against CM City Government

बढ़ती महंगाई और किसानों की फसलों के उचित मूल्य नहीं मिलने और बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस के मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने शहर के बाजारों में जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। इसके बाद लघु सचिवालय पर सांकेतिक जाम लगाने के बाद एसडीएम राजीव मेहता को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले, रेलवे रोड पर स्थित राम लीला ग्राउंड में कार्यकर्ता एकत्र हुए और रोष सभा की। इस दौरान मुख्य अतिथि रणदीप सुरजेवाला रहे और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह नैन व नाहर सिंह संधू ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उनको पुष्प अर्पित करके व सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिन पर उनको माल्यार्पण करके उनको याद किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में रामलीला ग्राउंड से लघु सचिवालय पहुंचे। घंटा घर चौक, सब्जी मंडी चौक से होते हुए कुंजपुरा रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय पर भी ज्ञापन को लेकर काफी देर तक प्रशासन और रणदीप सुरजेवाला के समर्थकों में गहमागहमी चलती रही। लघु सचिवालय के बाहर पहुंचने के बाद समर्थकों ने दोनों सड़कों पर जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम था कि एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा, लेकिन समर्थक इस बात पर अड़ गए कि एसडीएम को बाहर आकर ज्ञापन लेना पड़ेगा। इस दौरान करीब आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार एसडीएम राजीव मेहता को बाहर आकर ज्ञापन लेना पड़ा। धरने को पूर्व विधायक सुमिता सिंह, अनिल धंतोड़ी, भीम सेन मेहता व सुमित्रा चौहान ने संबोधित किया। इस मौके पर रणधीप राणा, अरविंद मान, सुमित्रा चौहान, मुनीष कामरा, परवेज राणा, दिनेश ढुल, सुरेश यूनिसपुर, भूपेंद्र लाठर, जोगेंद्र चौहान, सुदेश गुलाटी, वीरेंद्र शाह, राजन सेठ, सोनू सेठ, दरबारा नैन, सुदीप सुरजेवाला समेत हजारों की संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।

करनाल के लोगों से हो रहा भेदभाव
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि करनाल के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। सीएम न तो करनाल के लोगों से मिलते हैं और न ही कोई विकास कार्य यहां कराते हैं। रणदीप सिंह ने यहां तक कह दिया कि करनाल में विकास तो दूर एक साल में एक ईंट भी नहीं लगी। अगर विकास देखना है तो कभी कैथल आएं।


दस साल बनाए एक साल

सुरेजवाला ने मंच से कहा कि वे अपनी कांग्रेस की दस साल का और भाजपा की एक साल का हिसाब किताब लेकर आए हैं। गली गली जाकर वे इस बारे में जागरूक करेंगे। रणदीप ने कहा कि कांग्रेस राज में केवल 70 पैसे बिजली की दरें बढ़ाई, लेकिन एक साल में भाजपा ने तीन रुपये की बढ़ोतरी कर दी। इसी प्रकार बिजली की स्थिति है, न तो किसानों को और न ही उद्योगपतियों को बिजली मिल रही है, हां छापेमारी जरूर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed