फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress party's state media in-charge Abhimanyu arrested for casting more than one vote

Karnal News: एक से ज्यादा वोट डालने पर कांग्रेस पार्टी का प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Congress party's state media in-charge Abhimanyu arrested for casting more than one vote
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी को एक से ज्यादा वोट डालने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 31 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिमन्यु सिंह गाल्याण उर्फ मन्यू ने लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के दिन 25 मई को करनाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एक से ज्यादा वोट डालने का खुलासा किया है।

इस शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया और सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कुमार को मामला दर्ज कर जांच करने व आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। सिविल लाइन थाने में 31 मई को मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच करते हुए आठ जुलाई को आरोपी अभिमन्यु सिंह गाल्याण को गिरफ्तार कर लिया गया, इसके बाद उसके लिखित बयान लेकर व दोबारा बुलाने पर पेश होने के आश्वासन पर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed