{"_id":"66342d631d0a28413e01abe4","slug":"congress-only-did-scams-aseem-goyal-karnal-news-c-18-knl1008-380833-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सिर्फ घोटाले ही किए : असीम गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सिर्फ घोटाले ही किए : असीम गोयल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल वीरवार को तरावड़ी राइस मिल्स एसोसिएशन और मंडी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 सालों के कार्यकाल में केवल घोटाले किए और जनता को गुमराह करने काम किया है। जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
शाम को एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है। परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा में पिछले साढ़े 9 सालों में हुए विकास कार्यों को देखते हुए प्रदेश के लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। करनाल जिले के लोगों को बना बनाया मुख्यमंत्री मिलेगा। हरियाणा की जनता सभी 10 सीटों पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी।
सभा में पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, अग्रवाल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, चेयरमैन बालकृष्ण अग्रवाल ने भी विचार रखे। इस अवसर पर राइस मिल्स एसोसिएशन के प्रधान नरेश बंसल, मंडी प्रधान शीशपाल गुप्ता, विजय गोयल, तिलक राज मक्कड़, राकेश गर्ग, प्रवीण गर्ग, नीटू सिंगला,सुभाष गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, राजीव नारंग, प्रमोद बंसल, राकेश हंस, संजीव मित्तल, अनिल गुप्ता, सहित शहर के राइस मिलर्स मौजूद थे।