फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress insulted me, now society will take revenge by hurting me with votes: Manohar

कांग्रेस ने मेरा अपमान किया, अब समाज वोट की चोट से लेगा बदला : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Congress insulted me, now society will take revenge by hurting me with votes: Manohar
पंजाबी बिरादरी भवन में पंजाबी सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने पंजाबी मतदाताओं को साधा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुधवार रात पंजाबी बिरादरी भवन में जिलेभर के पंजाबी समाज के प्रमुख लोग जुटे। इसमें केंद्रीय मंत्री एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल ने कहा कि वह साढ़े नौ साल तक सीएम रहे, कांग्रेसियों ने उनके माध्यम से पंजाबी समाज को बहुत अपमानित किया, अब वोट की चोट से इस अपमान का बदला लेने का समय आ गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब वह करनाल सीट से चुनाव जीतकर हरियाणा के मुख्यमंत्री बने, कांग्रेस के मुखियाओं को ये पचा नहीं, उन्हें कई तरह से उनके लिए अपशब्द बोले, कहा कि ये जहां से आया है, वहीं भेज देंगे। उनके माध्यम से पूरे समाज को अपमानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो कांग्रेस के मुखिया बन रहे हैं, वह अपने सामने किसी और को पनपने नहीं देना चाहते। इसका उदाहरण ये है कि एक कांग्रेस की ही अनुसूचित जाति की नेता कुमारी सैलजा ने सीएम बनने का दावा कर दिया तो इन्होंने उसका भी अपमान करने में देर नहीं लगाई। उन्होंने करनाल के प्रत्याशी जगमोहन आनंद का समर्थन करने की बात कहते हुए कहा कि वह अब तीन दिन करनाल में ही रहेंगे, संसदीय क्षेत्र के सभी नौ विधान सभा क्षेत्रों में जाऊंगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता ने की। इसमें प्रधान कृष्ण लाल तनेजा, सीएम के ओएसडी संजय बठला, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ब्रज गुप्ता, प्रो.जोगिंद्र मदान, भगवान दास अग्घी, राजेश अग्घी, बिट्टू सरपंच, मुकेश अरोड़ा, संकल्प भंडारी, बीआर मदान आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे। संचालन राकेश मदान व संजीव मेहता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

वर्ष 2035 के बाद देश में थर्मल प्लांट नहीं लगेगा : मंत्री
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में कोयला खत्म हो रहा है, प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, इसलिए 2035 के बाद देश में कोई भी थर्मल प्लांट नहीं लगेगा। कई तरह से ऊर्जा प्राप्त करने पर करोड़ों की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग में पारदर्शी तबादला प्रणाली भी विकसित की है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा में जब लोगों से बिजली बिल भरने का आह्वान उन्होंने सीएम रहते किया था, तो लोगों ने बिल भरे और इससे घाटा खत्म हुआ। वर्ष 2035 तक बिजली खपत आज के मुकाबले दोगुनी हो जाएगी। इसके लिए उत्पादन और वितरण बड़ी चुनौती है। उन्होंने अब बिजली सौर ऊर्जा, हवा से, एडमिक ऊर्जा, कूड़े आदि से बिजली बनाना शुरू किया है, कई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।

बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस बौखला गई है, उनके प्रत्याशी घर भरने जैसे बयान दे रहे हैं। मेरा भी कांग्रेस ने अपमान किया लेकिन सीएम की मर्यादा में होने के कारण कुछ नहीं कहा। संत राम रहीम को चुनाव के समय पैरोल मिलने के सवाल में उन्होंने कहा कि इसका चुनाव से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी जैसे कार्यक्रम नहीं कर सकते, वह एक दिन में कई कई कार्यक्रम करते हैं। भाजपा रिकॉर्ड मतों से हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed