फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress' hydrogen bomb in vote theft case has fizzled out: Manohar Lal

वोट चोरी मामले में कांग्रेस का हाइड्रोजन बम हुआ फुस: मनोहर लाल

Mon, 10 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 10 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Congress' hydrogen bomb in vote theft case has fizzled out: Manohar Lal

विज्ञापन
करनाल।
गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को करनाल पहुंचे केंद्रीय आवासन एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस के वोट चोरी मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का हाइड्रोजन बम फुस हो चुका है। कांग्रेसी तो ऐसी बातें कर रहे हैं कि एक कहावत याद आ जाती है कि घर में नहीं दाने और अम्मा चली भुनाने। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास करने के लिए कुछ भी नहीं है। ये सिर्फ उल्टे सीधे आरोप लगाने का काम करते हैं। बिना बात के मुद्दे बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये कांग्रेसी ऐसे ही कामों में व्यस्त रहेंगे तो इससे भाजपा सरकार को ही लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ये विषय कांग्रेस को एक साल पहले जब चुनाव हुए तो तब उठाना चाहिए था। उस समय ही पूरी प्रक्रिया अमल में लाई जाती है। उसी समय वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार होता है। सभी पार्टियों के प्रतिनिधि उसे चेक भी करते हैं। इसके बाद फाइनल लिस्ट बनती है। उसी पर चुनाव होता है। चुनाव में एजेंट भी होते हैं। इतनी प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस ने शिकायत नहीं की और आज इसकी शिकायत कर रहे हैं। इनका ये खेल हरियाणा में नहीं चलेगा। बिहार के चुनाव को देखकर इन्हें लगता है कि इन्होंने बहुत बड़ा तीर मार लिया लेकिन इनका ये खेल हरियाणा में नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से भाजपा की सरकार हरियाणा में चल रही है उस हिसाब से चार साल पहले वे दावे के साथ घोषणा करते हैं कि प्रदेश में आने वाली सरकार भी भाजपा की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बढ़ते प्रदूषण पर कहा कि इसे खत्म करने के लिए हमें डीजल और पेट्रोल की गाड़ियों का काम करना होगा। इनकी जगह ई-व्हीकल चलाएंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। ई-व्हीकल के लिए पावर की जरूरत होगी। जो हमारे पास पर्याप्त है। मंडी में मिली अनियमितताओं और अधिकारियों पर कार्रवाई के विषय पर उन्होंने कहा कि ये स्वच्छता का अभियान है। ये सफाई का अभियान भ्रष्टाचार के खिलाफ था जिसमें भ्रष्ट अधिकारियों का सफाया करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed