{"_id":"69767da262e3d5840301eb5f","slug":"congress-handed-over-the-responsibility-of-20-wards-to-four-vice-presidents-karnal-news-c-18-1-knl1036-832406-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कांग्रेस ने चार उपाध्यक्षों को सौंपी 20 वार्डों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कांग्रेस ने चार उपाध्यक्षों को सौंपी 20 वार्डों की जिम्मेदारी
Mon, 26 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिला कांग्रेस कमेटी करनाल (शहरी) की एक संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष पराग गाबा की अध्यक्षता में की गई। इसमें नवनियुक्त जिला उपाध्यक्षों व दो जनरल सेक्रेटरी व चार सेक्रेटरी की औपचारिक घोषणा की गई। बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन करते हुए सभी चार उपाध्यक्षों को पांच-पांच वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके तहत वार्ड 1 से 5 की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष बिंदर पोसवाल, वार्ड 6 से 10 की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष दिलशेर सिंह डाचर, वार्ड 11 से 15 की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष जोगिंदर वाल्मीकि और वार्ड 16 से 20 की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष तरुण चौहान को दी गई। सभी उपाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपने वार्डों में मजबूत टीम तैयार करें और बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन शीघ्र पूरा करें। संवाद
विज्ञापन