फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress gave election command to MLA Ashok Arora

Karnal News: कांग्रेस ने विधायक अशोक अरोड़ा को दी चुनाव की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Congress gave election command to MLA Ashok Arora
करनाल। स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां कांग्रेस ने भी तेज कर दी हैं, इसके तहत हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने राज्य के सभी 22 जिलों में नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जिला प्रभारी व सह जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें करनाल जिले की जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र के विधायक अशोक अरोड़ा और प्रियंका हुड्डा को सौंपी है। चाहे लोक सभा का चुनाव हो या फिर विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस को सांगठनिक कमजोरी के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। अब नगर निगम और अन्य नगर पालिकाओं के चुनाव भी होने हैं, लेकिन कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा अभी भी तैयार नहीं है। ग्राम पंचायत और वार्ड से लेकर जिलाध्यक्ष तक सांगठनिक ढ़ांचा तय नहीं हो सका है, ऐसी स्थिति में कांग्रेस ने सिर्फ चुनाव के लिए जिले के इंचार्ज और को इंचार्ज नामित किए हैं। करनाल जिले का चुनाव इंचार्ज कुरुक्षेत्र के विधायक अशोक अरोड़ा को दी गई है, जबकि प्रियंका हुड्डा को को इंचार्ज बनाया गया है। अशोक अरोड़ा ने बताया कि उन्हें करनाल की जिम्मेदारी मिली है, शीघ्र ही वह करनाल मे कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, इसमें नगर निगम व अन्य नगर पालिकाओं के चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। कांग्रेस से पूरी दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने फिलहाल नगर निगम का चुनाव तो कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी लेकिन अभी तक अन्य नगरपालिकाओं के चुनाव में सिंबल देगी या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed