फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress candidate Arvind Sharma commotion at the Roadshow

कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद शर्मा के रोड शो में हंगामा

Tue, 25 Mar 2014 12:04 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 25 Mar 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद शर्मा के रोड शो के दौरान उस वक्त अफरातफरी का
विज्ञापन
माहौल पैदा हो गया जब गांव सालवन में पहुंचने पर कुछ युवकों ने निवर्तमान सांसद की सभा में हंगामा करना शुरू कर दिया।

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। हुड़दंगी अपनी किसी गली की समस्या को लेकर सांसद से खफा थे, परंतु जब सांसद ने उन्हें बताया कि उनकी गली का पंद्रह लाख रुपये गली में खर्च होना शुरू हो गए हैं तो युवक कुछ शांत हुए।

कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने सोमवार को असंध हलके में अपना चुनाव अभियान शुरू किया और गांव फफड़ाना, दुपेडी बल्ला सहित विभिन्न गांवों में रोड शो किया। इसी दौरान गांव सालवन पहुंचने पर कुछ युवकों द्वारा किए गए इस हुड़दंग से सांसद के काफिले में अफरातफरी का माहौल बना परंतु कांग्रेस नेता शेर प्रताप शेरी सहित अन्य नेताओं द्वारा युवकों की संतुष्टि करवाने के बाद मामला शांत हो गया।

उम्मीदवार शर्मा ने कहा कि करनाल क्षेत्र का एक समान विकास करवाया गया है और हर गांव में सांसद कोटे से विकास के लिए राशि वितरित की गई है। लिहाजा ऐसे आरोप जिसमें क्षेत्रवाद को लेकर भेदभाव की बात कही जाती है सरासर बेबुनियाद हैं। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस सरकार 36 बिरादरी की हितैषी है और कांग्रेस की ओर से किए गए अच्छे कार्यों को लेकर जनता में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed