{"_id":"5f3af4c28ebc3e3d1458ce8c","slug":"congress-always-closed-eyes-after-seeing-corruption-karnal-news-knl409618144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार देखकर आंखें बंद कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार देखकर आंखें बंद कर ली
विज्ञापन
प्रदेश में शराब, रजिस्ट्री और चावल घोटाले के सवाल पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मुझे कांग्रेस की भाषा का उत्तर देने की आवश्यकता नहीं है। कबूतर की तरह बिल्ली को देखकर आंखें बंद कर लेने से बिल्ली भाग नहीं जाती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को देखकर आंखें बंद करने का काम किया है। वहीं हम व्यवस्था परिवर्तन करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम सोमवार को करनाल में नये बस स्टैंड पर शहीद मदन लाल ढींगड़ा की प्रतिमा के अनावरण पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले सीएम ने कल्पना चावला मेडिकल कालेज में प्लाज्मा बैंक की शुरुआत की और करनाल के लिए 105 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की शुरुआत की।
शराब घोटाले को लेकर एसईटी की रिपोर्ट पर कार्यवाही के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव कार्यालय इसका अध्ययन कर रहा है। उनकी अनुशंसा के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। अगर कहीं भी कुछ गलत है तो हम उसे ठीक करने की कोशिश करते हैं, जबकि विपक्षी इन्हें घोटाला करार देते हैं, क्योंकि उनका मंशा शुरू से ही घोटालों की रही है।
एसवाईएल के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे केंद्रीय जल मंत्री के साथ दोनों प्रदेशों के सीएम की बैठक है। इसलिए वे दिल्ली जा रहे हैं। बैठक में नहर के निर्माण को लेकर फैसला लेना है, हमारा प्रयास होगा कि पंजाब के सीएम के साथ मिल बैठकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार फैसला लिया जाए। क्योंकि पानी तो हमें पहले ही मिल चुका है। कोरोना को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि हरियाणा में रिकवरी रेट अच्छा है और लगातार मरीज ठीक हो रहे हैं।